News / Notices

News

News

आवश्यक सूचना-भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा के अंतर्गत प्रसारित 32 निशुल्क चैनलों के माध्यम से विभिन्न विषयों के शैक्षणिक कार्यक्रम


  उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुपालन में वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की सभी छात्राओं को यह सूचित करना है कि वे लॉक डाउन के दौरान दूरदर्शन एवं इग्नू द्वारा शुरू किए गए निशुल्क चैनलों का उपयोग करें। कोविड-19 महामारी में लॉक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है फिर भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की स्पीड एक समस्या है वहां के छात्र-छात्राएं अपने पठन-पाठन को सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन को बाधा रहित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि छात्र-छात्राएं दूरदर्शन और इग्नू द्वारा शुरू किए गए निशुल्क चैनलों का भरपूर उपयोग करें। ये सभी चैनल निशुल्क हैं। महाविद्यालय की सभी छात्रायें भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा के अंतर्गत प्रसारित 32 निशुल्क चैनलों के माध्यम से विभिन्न विषयों के शैक्षणिक कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठा सकती हैं। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि स्वयंप्रभा पर उपलब्ध चैनल केवल ऑपरेटर आपको नहीं उपलब्ध करा रहे हैं तो आप उक्त चैनलों के प्रसारण के लिए उनसे आग्रह करें इसके अतिरिक्त डीटीएच डिश एंटीना और सेट टॉप बॉक्स के द्वारा यह कार्यक्रम निशुल्क भी देखे जा सकते हैं। उक्त चैनलों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारणी इंटरनेट पर उपलब्ध है और कार्यक्रमों के दौरान भी समय सारणी को दिखाया जाता है। छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के हिसाब से पाठ्यक्रम से संबंधित लेक्चर सुनकर लाभान्वित हो सकते है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये ैॅ।ल्।ड स्वयं पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के रोजगार परक कोर्स भी कर सकते हैं। जिनसे उन्हें रोजगार प्राप्ति में सुगमता होगी स्वयं पोर्टल पर प्रायोगिक विषयों के लिए वर्चुअल लैब की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से छात्राएं पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकती हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकती हैं इस पर लगभग 3.8 करोड़ पुस्तकें और प्रश्न संग्रह उपलब्ध हैं। समस्त छात्र-छात्राओं से हम आशा करते हैं कि वह इन सभी सुविधाओं का उपयोग करेंगे और लाभान्वित होंगे।


                                                                                                                      प्राचार्या